Satna: प्रेम-प्रसंग के चक्कर में पड़ी 2 बच्चों की मां, देवर संग ट्रेन के सामने कूद दी जान

Satna: प्रेम-प्रसंग के चक्कर में पड़ी 2 बच्चों की मां, देवर संग ट्रेन के सामने कूद दी जान

सतना।पुष्पराज सिंह बघेल।

देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) और कोरोना(corona) संकट के बीच सतना(satna) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक सनसनीखेज वारदात में दो बच्चों की मां ने अपने रिश्ते के देवर के साथ ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या(Suicide) कर ली। वहीँ दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

दरअसल सतना के मझगवां में एक महिला ने अपने रिश्ते के देवर के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या कर ली। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची मझगवां थाना पुलिस ने शवों की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। वहीँ मामला प्रेम प्रसंग क़ा माना जा रहा है।

बता दें कि मृतक का नाम आशीष सिंह, जिसकी उम्र 22 साल और भाभी का नाम पूजा सिंह गौड़ इसकी उम्र लगभग 30 साल है। सूत्रों के मुताबिक मृतक महिला का पति मुंबई में नौकरी करता था। अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले जब वो गांव आया तो उसे अपनी पत्नी और देवर के अवैध संबंधों का पता चल गया। उसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews