Shahdol News : बंद खदान में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत, जांच के लिए SIT का गठन

Shahdol News : बंद खदान में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत, जांच के लिए SIT का गठन

Four died due to leakage of poisonous gas : शहडोल में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में एडीजीपी डीसी सागर ने एसआईटी के गठन का निर्देश एसपी कुमार प्रतीक दिया है। 5 सदस्यीय दल घटना की करेगा पूरी जांच करेगा। ये घटना धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की बंद पड़ी कोयला खदान में हुई।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार रात बंद खदान को तोड़कर लोहा और कबाड़ चुराने के लिए घुसे थे। इसकी जानकारी मिलने पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, थाना प्रभारी, और एसईसीएल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तड़के करीब चार बजे चार लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। इन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में राज महतो, हजारी कोल, राहुल कोल और कपिल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में प्रशासन का कहना है कि खदान को सीमेंट कांक्रीट से बंद कर दिया गया था और ये चारों इसे तोड़कर अंदर घुसे थे। बता दें कि यहां बंद पड़ी कोयला खदानों में लंबे समय से चोरी की वारदातें होती रही हैं। लोग कोयला और अन्य सामान चुराने यहां घुस जाते हैं लेकिन अब तक ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। फिलहाल मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”793272045″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews