Balaghat: सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

dead body found in a room

बालाघाट।सुनील कोरे

वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम बोट्टेझरी में बीती रात सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई। मृतको मंे नाना और उसके दो नाती है। बताया जाता है कि 55 वर्षीय गन्नालाल पिता दागया मेश्राम की झोपड़ीनुमा मकान है, जहां वह निवास करता था। जिसकी बेटी का विवाह सिवनी क्षेत्र अंतर्गत बोंडुदा में हुआ था। जो लॉक डाउन के पहले अपने मायके बोट्टेझरी आई थी, जिसके बाद लॉक डाउन होने से वही यही पर थी। जिसके दो बेटे दिव्यांग 16 वर्षीय राजेश पिता अशोक मोजे और 8 वर्षीय राहुल पिता अशोक मोजे, उसी के साथ नाना-नानी के यहां थे।

बीती 28 जून की रात लगभग 9 बजे खाना-खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गये थे। जहां गन्नालाल की पत्नी बायवंताबाई और बेटी पास ही खटिया में सोये थे। वहीं गन्नालाल अपने दो नाती राजेश और राहुल के साथ नीचे जमीन पर सोया था। रात लगभग एक बजे गन्नालाल नींद से उठा और कान में किसी जंतू के काटने की बात बोलने लगा। जिसके कुछ देर बाद वह उल्टियां करना लगा और उल्टी बंद होने पर सो गया। रात लगभग 4 बजे गन्नालाल की पत्नी बायवंताबाई उठी तो उसने पति गन्नालाल और उसके साथ सोये नाती राजेश और राहुल को उठाने लगी तो उनमें कोई हलचल नहीं हुई। जिससे घबराई बायवंताबाई ने पड़ोसी दिनेश वट्टी को आवाज लगाकर बुलाया। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी आज सुबह लगभग 6 बजे वारासिवनी पुलिस को मिली। जिसके बाद एएसआई लक्ष्मी पटले, हमराह स्टॉफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने तीनो मृतक 55 वर्षीय गन्नालाल पिता दागया मेश्राम और दो दिव्यांग बालक राजेश और राहुल का शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही के उपरांत शव के पीएम के लिए वारासिवनी चिकित्सालय भिजवाया। जहां शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।  सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतकों के पीएम के बाद सभी तीनों का अंतिम संस्कार, गांव में ही किया गया। इस मामले में वारासिवनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews