विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति का बयान, विधायकों को भेजी गई सूचना

विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति का बयान, विधायकों को भेजी गई सूचना

भोपाल।

प्रदेश की सियासी हलचल के बीच सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते कांग्रेस पार्टी से बागी हुए विधायकों ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को भिजवा दिया। जिसके बाद राज्य की सरकार अल्पमत में आ गई है। बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विधानसभा स्पीकर ने नोटिस जारी कर दिया है। विधानसभा स्पीकर प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 विधायकों को नोटिस जारी की जा चुकी है जबकि अन्य 7 को जल्दी नोटिस जारी कर दी जाएगी।

विधानसभा स्पीकर एन प्रजापति ने कहा है कि नियम और कानून के साथ जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। फ्लोर टेस्ट के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए 14 दिन पहले सूचना देना जरूरी होता हैं। इसलिए प्रश्न अभी काल्पनिक है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि सारे सूचित किए गए विधायकों को हमारे समक्ष आकर इस्तीफा देना होगा। जहां उनसे यह पूछा जाएगा कि कहीं वह किसी के दबाव में आकर तो इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। यह उनका खुद का मत है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

गौरतलब हो कि बीजेपी के सभी विधायक इस वक्त कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम में है। वहीं कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को जयपुर भेज दिया है। वही सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद उनके समर्थकों में से 22 विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। जिसे सरकार में आप कांग्रेस की संख्या 114 से 99 हो गई है। हालांकि कांग्रेस के साथ सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों का साथ है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पास 107 विधायक हैं। जिसके बाद भाजपा ने फ्लोर टेस्ट की मांग की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews