
Dr.Narottam Mishra
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदातों की आशंका को देखते हुए मध्य प्रदेश में रेड एलर्ट (Red Alert) जारी किया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें।
जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में अलकायदा द्वारा आतंकी गतिविधियों की संभावना को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है उत्तर प्रदेश से सीमावर्ती जिलों में विशेष निर्देश दिए गए हैं कि चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष चौकसी बरतें।
[dgv_vimeo_video id=”573843250″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

