बालाघाट में बढ़ते कोरोना के कदम, फिर 2 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बालाघाट में बढ़ते कोरोना के कदम, फिर 2 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बालाघाट।सुनील कोरे। ग्रीन जोन में रहे बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना अंतर्गत भजियादण्ड के युवक की गत दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला रेड जोन में आ गया था। बीती रात उसके 2 और साथियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचएमओ डॉ. पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों ही युवक को कोविड सेंटर, से कोविड हॉस्पिटल सरदार पटेल में भर्ती कराया गया है। जहां उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

दोनों ही युवक की उम्र क्रमशः29 और 25 वर्ष है, जो 16 मई को मुम्बई के घाटकोपर से अपने 7 साथियों के साथ महाराष्ट्र के तिरोड होते हुए आये थे। जिसमें 2 गोंदिया महाराष्ट्र के थे जबकि 3 भजियादण्ड और एक-एक युवक जिले के मूडझड़ और अतरी के थे। जिसमें के साथियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews