उज्जैन में थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

उज्जैन में थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

उज्जैन/अर्पण कुमार

उज्जैन में पुलिस विभाग के एक थाना प्रभारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोमवार को दो लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें एक इंस्पेक्टर भी है। अब यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की  संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद नीलगंगा थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि टीआई  की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टीआई (59 वर्ष) एवं रामप्रसाद भार्गव मार्ग की रहने वाली 65 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद पूरे थाना स्टाफ की जांच के लिये सेंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग अलग थानों में संबंधित व्यक्तियों के सेंपल लिये गए थे जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आई है। उज्जैन में अब तक 311 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 130 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ताजा मामला सामने आने के बाद संबंधित थाने में विशेष एहतियात रखी जा रही है।

उज्जैन जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है जिसमें से 4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ने के आसार देखे जा रहे हैं क्योंकि थाना प्रभारी में कोरोना के लक्षण सामने आने से प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है
क्योंकि लॉक डाउन की परिस्थिति में पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है और लॉक डाउन का पालन करा रही है। इस दौरान टीआई किस किससे मिले होंगे, ये देखते हुए बाकी लोगों की जांच भी की जाएगी।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews