वाहन चालक की लापरवाही से एक्टिवा सवार छात्रा की Road Accident में मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

वाहन चालक की लापरवाही से एक्टिवा सवार छात्रा की Road Accident में मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इंदौर, आकाश धोलपुरे। दो दिन पहले इंदौर में सड़क दुर्घटना ( Road Accident )में दुनिया को अलविदा कह देने वाली छात्रा की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के बीआरटीएस  रोड की बताई जा रहा है। जहां दो दिन पहले एक्टिवा सवार युवती की अन्य दो पहिया वाहन चालक की लापरवाही से गाड़ी के टर्न  लेते वक्त टक्कर लगने से मौत हो गई थी।

छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो पता चला कि अन्य वाहन चालक की लापरवाही से छात्रा की मौत हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ गाड़ी नबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि घर से  ऑफिस जाते समय वाहन चालक को ओवरटेक करते समय तनिष्क सलूजा नामक छात्रा हादसे ( Road Accident ) का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक छात्रा के वाहन के आगे चल रहे अज्ञात वाहन चालक ने बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी को टर्न किया और पीछे से आ रही तनिष्क सलूजा  की गाड़ी स्लिप हुई हो और तनिष्क डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों उसे पास में ही स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां छात्रा को भर्ती कराया और इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने आज लापरवाही से गाड़ी चला रहे चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews