कोरोना पर इस जिले के कलेक्टर सख्त, बिना मास्क लगाए दिखे तो होगी जेल 

कोरोना पर इस जिले के कलेक्टर सख्त, बिना मास्क लगाए दिखे तो होगी जेल 

उज्जैन, योगेश कुल्मी।  मध्यप्रदेश (Madhya pradesh  में भले ही दिल्ली (Delhi) और अन्य प्रदेशों की तुलना में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के मामले कम हो लेकिन सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि सतर्कता (Alertness) में बिलकुल ढिलाई बर्दाश्त नहीं  की जाएगी। इसी क्रम में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह (Ujjain Collector Ashish Singh) ने जिले में दिशा निर्देश जारी किये हैं।   अधिकारियों के साथ बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बिना मास्क पहने सड़कों पर निकलने वालों को सजा दी जाएगी उन्हें खुली जेल (Open jail) में  10 घंटे की सजा मिलेगी और जुर्माना  लगाया जायेगा।

बुधवार  उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह कोरोना को लेकर सख्त दिखाई दिए उन्होंने  प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ  बैठक की और स्थिति की समीक्षा की।  कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सबसे कारगर उपाय मास्क है जिसे पहनना बहुत जरुरी है।  उन्होंने  कहा कि देखने में आ रहा है कि  बहुत से  लोग मास्क को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं ऐसे लोगों  से सख्ती से पेश आने की जरुरत है।

उन्होंने निर्देश दिए कि 19  नवम्बर गुरुवार  से  मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया  जाये और जो बिना मास्क पहने सड़क पर दिखे उसे खुली जेल में 10  घंटे की सजा दी जाये और जुर्माना लगाया जाये।  बैठक में एसपी  सत्येंद्र शुक्ल , एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी , एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महावीर खंडेलवाल सहित एसडीएम , कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews