ग्वालियर से आई थी बारात, दूल्हा सहित बाराती निकले कोरोना पॉजिटिव, स्क्रीनिंग शुरू

ग्वालियर से आई थी बारात, दूल्हा सहित बाराती निकले कोरोना पॉजिटिव, स्क्रीनिंग शुरू

दतिया।सत्येंद्र रावत

सेवड़ा कस्बे के वार्ड 7 अनूपगंज में कोरोना का भय व्याप्त हो गया है। क्योंकि यहाँ पर कुछ दिन पूर्व ग्वालियर से शादी में बारात आई हुई थीं, जिसके चलते दूल्हा सहित बराती कोरोना पॉजिटीव निकलने की जानकारी सामने आई है। जिससे इस वार्ड में कोरोना की संभावना देखी जा रही है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुचकर आदि लोगो की स्क्रीनिंग तथा जाँच की है एवं मोहल्ला सील कर दिया है।

दूल्हा सहित बाराती कोरोना पॉजिटिव मिलने से दूल्हे के घर वाले दहशत में तो आ ही गए साथ ही दूल्हे की ससुराल में इस खबर को सुनकर सन्नाटा सा छा गया। वहीं दूल्हे सहित बारातियों का ग्वालियर में उपचार जारी है । जब इनकी ट्रेवल हिस्ट्री निकाली गई तो पता चला कि 30 जून को सेंवढ़ा के वार्ड क्रमांक 7 मोहल्ला अनूपगंज निवासी नारायण राठौर के यहाँ ग्वालियर से बारात आई थी बारात में दूल्हा समेत कई बराती थे जिन पर प्रशासन द्वारा।निर्देशित आदेशो का पालन न करते हुए बारात को सेवढा लाया गया वंही न ही कोई स्क्रीनिंग।कराई गई जिसकी लापरवाही हम सब के सामने उजागर हो गई है उक्त प्रशासन की लापरवाही से सेवढ़ा में भी अब कोरोना के।मरीज निकल सकते हैं। जिसके लिए नारायण सिंह राठौर के घर मे रहने वाले करीब 17 सदस्यों।की स्क्रीनिंग की गई साथ ही कोरोना सैंपल के लिए भी मेडिकल ऑफिसर डॉ नरेंद्र शर्मा ने निर्देश दिए। मोके की सूचना मिलते ही पुलिस बल समेत राजस्व विभाग समेत नगरीय निकाय के आला अफसर मोके पर पहुचे। वंही नगर परिषद के।सफाई कर्मचारियों द्वारा फ़ौरन कंटेंटमेंट जॉन के घरों के आसपास सेनेटाइजर किया गया।

जांच के लिए पहुंची टीम –

जैसे ही खबर प्रशासन को लगी तो मोके पर नगर परिषद सीएमओ अवधेश त्रिपाठी और नायव तहसीलदार नरेंद्र यादव मेडिकल टीम के साथ पहुंच गए । और वार्ड क्रमांक 7 के सभी रास्ते सील कर काँटेन्मेंट जॉन घोषित कर दिया । इसके बाद एक एक करके नारायण राठौर के सभी सदस्यों के परिवार की स्क्रीनिंग की। नगर परिषद के अमले ने नारायण राठौर के घर को सेनिटाइज करने के साथ ही पूरे मोहल्ले को सेनेटाइज कर दिया तथा मोहल्ले में आने जाने बालों पर नजर रखी जा रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews