दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत

two-different-accident-on-sunday

धार।

एक तो जहां देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रहे सड़क हादसे भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। आए दिन देश में कहीं ना कहीं सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। किसी भी शब्द मध्यप्रदेश में सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई है।

दरअसल घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई है जबकि एक युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। दरअसल इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव दुलेट के पास सड़क हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी है। एक बाइक पर 3 लोग सवार हो अपने घर लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इसी बीच ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही आगे की कार्रवाई जारी है। हालांकि अभी तक तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews