ट्विटर ने सस्पेंड किया कंगना रनौत का अकाउंट, एक्ट्रेस ने कहा ‘डेथ ऑफ डेमोक्रेसी’

ट्विटर ने सस्पेंड किया कंगना रनौत का अकाउंट, एक्ट्रेस ने कहा ‘डेथ ऑफ डेमोक्रेसी’

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस कंगना रनौत (actress kangana ranaut) जो अपने बेबाक अंदाज़ के लिए अलग ही पहचान रखती है और अपने सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से लगभग सभी बड़े मुद्दों पर बयानबाजी करती आई हैं उनको ट्विटर (twitter) ने बड़ा झटका दिया है। ट्विटर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के अकाउंट को सस्पेंड (suspend) कर दिया है। ट्विटर ने अपने इस एक्शन के लिए एक्ट्रेस द्वारा ट्विटर गाइडलाइन (guideline) का पालन न करने का हवाला दिया है।

यह भी पढ़ें… चंद दिनों में बिखरा परिवार, दो बेटों की मौत के बाद माता पिता ने भी दम तोड़ा

कंगना रनौत

खबर है कि ट्विटर ने ये फैसला हाल ही में कंगना द्वारा पश्चिम बंगाल की हिंसा के ऊपर किए गए ट्वीट के बाद लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि लगातार एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा ट्विटर पर कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट करते रहने के कारण ट्विटर ने वार्निंग भी नहीं दी और उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया। कंगना ने अपने इस ट्वीट में ममता बनर्जी की जीत के बाद पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की बात लिखी थी।

यह भी पढ़ें… राहुल गांधी का गुस्सा फूटा, कहा- ‘अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प’

इसके पहले भी कंगना को ऑक्सीजन संबंधी ट्वीट और किसान आंदोलन के सम्बंध में कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा था। जिसके बाद अब ट्विटर ने कंगना के अकाउंट को ही सस्पेंड कर दिया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए ट्विटर पर अपने अकाउंट के सस्पेंड होने के संबंध में एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि ये हरकत लोकतंत्र की हत्या है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews