दो दिन पहले कोरोना मुक्त हुए जिले में फिर मिले दो पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

दो दिन पहले कोरोना मुक्त हुए जिले में फिर मिले दो पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

सिंगरौली| राघवेन्द्र सिंह गहरवार| मध्यप्रदेश का सिंगरौली जिला दो दिन पहले कोरोना मुक्त जिला हो गया था लेकिन आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से एक बार फिर सिंगरौली जिला कोरोना की चपेट में आ गया है | इससे पहले जिले के चितरंगी विधानसभा के और सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे लेकिन जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग की मेहनत से वो लोग स्वास्थ्य होकर अपने अपने घर लौट गए थे | जिससे सिंगरौली जिला कोरोना मुक्त हो गया था जिसको लेकर सिंगरौली की जनता में काफी उत्साह था लेकिन दो दिन पहले कोरोना मुक्त सिंगरौली में एक बार फिर कोरोना की एंट्री ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है|

जिले में जो दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है उसमे से एक की उम्र 20 वर्ष है जो घरौली कला का रहने वाला है जो 16 तारीख को महाराष्ट्र से वापस आया था | सुरक्षा को देखते हुए घरौली कला को कंटेमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है| वही इस लड़के के संपर्क में आये इसके साथियों का भी सैम्पल लेकर इन सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया है|

दूसरा कोरोना मरीज नवजीवन बिहार की रहने वाली है जिसकी उम्र 27 वर्ष है जो दिल्ली से आई हुई थी लेकिन ये घर न जाकर सीधे जिला अस्पतला चली गई जहाँ इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है नवजीवन बिहार को कंटेमेंट क्षेत्र घोषित नही किया गया है क्योकि कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने घर नही गयी थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews