MP By Election 2021: वीडी शर्मा बोले- हर बूथ पर प्रचंड बहुमत से जीतेंगे, कन्या पूजन पर कांग्रेस को घेरा

MP By Election 2021: वीडी शर्मा बोले- हर बूथ पर प्रचंड बहुमत से जीतेंगे, कन्या पूजन पर कांग्रेस को घेरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में इस समय उप चुनाव (MP By Election 2021) की तैयारी तेजी से चल रही है। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल सियासी गणित बैठाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, साथ ही एक दूसरे पर वार पलटवार भी कर रहे हैं ।  खंडवा लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) ने युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए की भाजपा के  युवा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के साथी हर बूथ पर वन बूथ – टेन यूथ के लक्ष्य के साथ जीत का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूँ हम हर बूथ पर प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने कांग्रेस के कन्या पूजन वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अच्छा होता दिग्विजय सिंह और कमल नाथ किसी कन्या का पूजन करते।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद नंद कुमार सिंह चौहान को याद करते हुए कहा कि नन्दू भैया अपने क्षेत्र के विकास के लिए आजीवन लगे रहे। इसलिए उनके साथ कार्य करने वाले ज्ञानेश्वर पाटिल को खण्डवा का प्रत्याशी बनाया है। उन्हें इस उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लीजिए, यही नंदू भैया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, दिवाली से पहले मिलेगा DA एरियर का लाभ! बढ़ेगी सैलरी

उन्होंने बड़वाह और बफलगांव में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा बड़वाह के सभी युवाओं से आह्वान है कि केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जायें और भाजपा को हर बूथ पर ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने का संकल्प लें।

ये भी पढ़ें – 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम के दर्शनों के लिए ये है IRCTC का शानदार पैकेज, MP से चलेगी स्पेशल ट्रेन

कांग्रेस (Congress) पर हमला करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेसकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता के साथ देश और मध्य प्रदेश के गरीबों को पूरे सम्मान के साथ उनका अधिकार उन्हें मिल रहा है। भाजपा सरकार में विकास के दावे होते हैं। उन्होंने कहा कि असल में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों अपने बेटों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और कांग्रेस पतन की ओर है। भाजपा में राष्ट्र और जनसेवा के भाव को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्माण होता है। आज भाजपा में बूथ का सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक बन सकता है।

ये भी पढ़ें – खुशखबरी: Whatsapp में होने वाला है जल्द बड़ा बदलाव, आ रहे है ये शानदार फीचर

कांग्रेस के कन्या पूजन वाले बयान पर पलटवार करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति है।  राजनीति में धर्म नहीं होगा तो राजनीति खोखली हो जाएगी।  कन्या पूजन कर हमने संकल्प लिया है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। अच्छा होता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) किसी कन्या का पूजन करते।  अच्छा होता कमलनाथ (Kamalnath) कन्या की पूजन करते।  दशहरे पर कहीं जाते लेकिन दुर्भाग्य है, कांग्रेस में सोनिया दरबार में तभी अवसर मिल सकता है जब आप भारत के खिलाफ बोलें,  भारतीय संस्कृति के खिलाफ बोलें , इस देश के खिलाफ बोलें तभी तो दिग्विजय सिंह लगातार देश के खिलाफ बोलते हैं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews