MP उपचुनाव 2020 : मेहगांव में फर्जी मतदान का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Mehgaon Vidhansabha

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। 28 सीटों पर 3 नवंबर (3 November) को हुए उपचुनाव के बाद वायरल वीडियो (Viral Video) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) जिले की मेहगांव विधानसभा सीट (Mehgaon Assembly Seat) पर फर्जी वोटिंग (Fake Voting) का बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मतदान के बाद कुछ लोगों की उंगली पर स्याही (Ink on the finger) नहीं लगायी गई है।

वीडियो के वायरल होते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। वही कांग्रेस (Congress) के उन आरोपों को भी बल मिला है, जिसमें उन्होंने फर्जी वोटिंग की बात कही थी। अब वीडियो सामने आने के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि अधिकारियों  द्वारा गलती स्वीकार की गई है।

यह वीडियो इंद्रा नगर मतदान केंद्र (Polling Booth) का बताया जा रहा है। जहां वोट (Vote) डालने आ रहे मतदाताओं की उंगली में स्याही नहीं लगाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक युवक द्वारा चोरी छिपे बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इसमें मतदान केंद्र में तैनात कर्मचारियों (Employees) की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने माफी मांगकर अपनी गलती स्वीकारी है।

दरअसल, 3 नवंबर को उप चुनाव (By election) के मतदान के दौरान भिंड और मुरैना (Morena) में फायरिंग, वोट डालने पर धमकी, गाडियों में आग , EVM में तोड़फोड़ जैसी की घटनाओं के सामने आने के बाद कांग्रेस ने फर्ज़ी मतदान  का आरोप लगाया था और ।कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे (Congress Candidate Hemant Katare) ने चुनाव आयोग (Election commission) से रिपोलिंग की मांग की थी, जिसके BJP ने हार का डर करार दिया था।लेकिन अब वीडियो वायरल (Viral Video) होने से बवाल मच गया है, कांग्रेस के आरोपों को बल मिल गया है।अब देखना होगा कि क्या चुनाव आयोग यहां दोबारा रिपोलिंग करवाता है या नही?

MP Breaking News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews