
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आमतौर पर शांत रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) आज सोमवार को बहुत गुस्से में दिखाई दिए। वार्ड क्रमांक 16 न्यू रेशम मिल क्षेत्र में जन संपर्क और निरीक्षण के दौरान जब मंत्री जी को नालियां भरी दिखाई दी , गंदगी दिखाई दी तो वे नगर निगम अधिकारियों पर भड़क गए और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।
[dgv_vimeo_video id=”641051926″]
ग्वालियर (Gwalior News) में बढ़ते डेंगू के खतरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासक आशीष सक्सेना और नगर निगम कमिश्नर किशोर कान्याल अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ़ सफाई रखने के लगातार निर्देश दे रहे हैं बावजूद इसके अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे।
ये भी पढ़ें – गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की दो टूक- दोबारा ऐसा हुआ तो चेतावनी नहीं, सीधे कार्रवाई होगी
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को अपनी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 16 के न्यू रेशम मिल क्षेत्र में लोगों से जनसम्पर्क करने के लिए निकले, उन्होंने लोगों से साफ़ पानी, बिजली की समस्या के बारे में पूछा, इसी दौरान जब वे अंदर गलियों में गए तो उन्हें नालियों में गंदगी, सार्वजानिक शौचालयों में गंदगी, कचरा दिखाई दिया जिसपर वे भड़क गए और उन्होंने साथ चल रहे नगर निगम अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।


ये भी पढ़ें – अच्छी खबर: PNB में है आपका खाता तो मिल सकता है 3 लाख तक का फायदा
नाराज मंत्री ने अपने हाथ से सेनेटाइजर टैंक लेकर क्षेत्र को सेनेटाइज किया और लापरवाहीपूर्ण फोगिंग देखकर खुद फोगिंग मशीन से क्षेत्र में फोगिंग की। ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शहर में डेंगू का कहर है और आप लोग साफ सफाई पर ध्यान भी नहीं दे रहे।
[dgv_vimeo_video id=”641056731″]
[dgv_vimeo_video id=”641057486″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

