गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की दो टूक- दोबारा ऐसा हुआ तो चेतावनी नहीं, सीधे कार्रवाई होगी

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद आखिरकार सब्यसाची (Sabyasachi) ने मंगलसूत्र के विज्ञापन (Manga sutra Ad) को इंस्टाग्राम से हटा लिया है।इसके पहले डाबर कंपनी को अपना एड हटाना पड़ा था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि दोबारा इस तरह के कोई भी मामले सामने आते है तो अब चेतावनी नहीं सीधे कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़े.. MP News: किसानों के लिए खुशखबरी, रोज हस्तांतरित हो रहे 3.50 करोड़ रुपए, जानें कैसे?

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरे चेतावनी देने के बाद फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी (Fashion designer Sabyasachi Mukherjee) ने मंगलसूत्र के विज्ञापन को हटा लिया है इसलिए अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है, ऐसे कृत्य को हम #Sabyasachi और डाबर कंपनी की पहली बार की भूल मान रहे हैं। इनसे जुड़े हुए लोग और यह खुद जान ले अगर आगे से दोबारा ऐसा हुआ तो चेतावनी नही, सीधे कार्रवाई होगी। किसी को भी हिंदूधर्म एवं लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ नही करने देंगे।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव 2021: तारीखों का ऐलान जल्द, जिलेवार अधिकारियों की नियुक्ति, जानें अपडेट

आपको बता दे पूरा मामला मंगलसूत्र के अर्धनग्न विज्ञापन को लेकर था । मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रविवार की सुबह मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि यह विज्ञापन 24 घंटे के भीतर नही हटाया तो सब्यसाची मुखर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ मिश्र ने यह भी कहा था कि किसी भी स्थिति में हिंदू धर्म के साथ इस तरह का खिलवाड़ पसंद नहीं किया जाएगा और महिलाओं के आभूषणों में सर्वाधिक पवित्र माने जाने वाला मंगलसूत्र इस तरह के विज्ञापन का शिकार हो, यह तो कतई स्वीकार नहीं होगा। चेतावनी के बाद फैशन डिजाइनर मुखर्जी ने इस विज्ञापन को हटा लिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews