अच्छी खबर: PNB में है आपका खाता तो मिल सकता है 3 लाख तक का फायदा

अच्छी खबर: PNB में है आपका खाता तो मिल सकता है 3 लाख तक का फायदा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी ब्रांच में यदि आपका खाता है तो ये खबर आपके लिए जानना जरुरी है , PNB का खाता आपको बड़े फायदे दे सकता है। इससे आपको 3 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है।  इसके लिए बस खाताधारक के पास My Salary Account होना अनिवार्य है।

पंजाब नेशनल बैंक ने My Salary Account को विशेष तौर पर नौकरीपेशा यानि सर्विस क्लास के ऐसे लोगों के लिए बने अहइ जिनकी सेलरी बैन एकाउंट में आती है।  बैंक ने इस खाते को सैलरी स्लैब के हिसाब से चार कैटेगरी में बांटा है ये हैं सिल्वर , गोल्ड, प्रीमियम और प्लेटिनम।

ऐसे बनाई गई है चार कैटेगरी

जानकारी के मुताबिक जिन लोगों की मासिक सैलरी 10,000 से 25,000 रुपये है उन्हें सिल्वर कैटेगरी में रखा गया है यदि सैलरी 25,001 रुपये से 75,000 रुपये है तो आप गोल्ड कैटेगरीमें आते हैं , इसी तरह 75,001 रुपये से 1.50 लाख रुपये तक सैलरी वाले कर्मचारी अधिकारी प्रीमियम कैटेगरी में और 1.50 लाख से ज्यादा सैलरी वाले कर्मचारी अधिकारी के लिए प्लेटिनम कैटेगरी बनाई गई है।

खाते से मिलेंगी ये सुविधाएँ 

बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया है कि My Salary Account के जरिये सैलेरी को बेहतर ढंग से मैनेज किया जा सकता है इसमें बैंक खाताधारक को ओवर ड्राफ्ट, दुर्घटना बीमा और स्वीप की सुविधा दे रहा है।

कैसे मिलेगा 3 लाख तक का फायदा 

PNB अपने खाताधारकों को My Salary Account में कैटेगरी से ओवर ड्राफ्ट की सुविधा दे रहा है। सिल्वर कैटेगरी वाले को 50,000 रुपये तक की ओवर ड्राफ सुविधा, गोल्ड कैटेगरी वाले को 1.50 लाख तक की ओवर ड्राफ्ट सुविधा, प्रीमियम कैटेगरी वाले को 2.25 लाख और प्लेटिनम कैटेगरी वाले को 3 लाख रुपये तक के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा बैंक  दे रहा है।  इसके साथ साथ बैंक इस खाताधारक को 20 लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर भी दे रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews