10 हजार की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

10 हजार की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर जिले के एक ग्राम रोजगार सहायक (Village employment assistant) को दस हजार की रिश्वत (Bribe) लेते सागर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम रोजगार सहायक (Village employment assistant) एक किसान से कपिल धारा कुआ और पीएम आवास को पास करवाने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था और आज सोमवार को दस हजार रुपये की पहली किश्त  देते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक रामस्वरूप नामक किसान ने कपिल धारा कुआ और पीएम आवास के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद रनगुंआ के ग्राम रोजगार सहायक राम मनोहर मिश्रा (Village employment assistant Ram Manohar Mishra) ने रामस्वरूप से इसे पास कराने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। किसान ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में की।

ये भी पढ़ें –Morena News: अमानक बीज पाये जाने पर 7 फर्मो के पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित

लोकायुक्त ने किसान रामस्वरूप के साथ मिलकर ग्राम रोजगार सहायक राम मनोहर मिश्रा (Village employment assistant Ram Manohar Mishra) को ट्रेप करने की योजना बनाई और आज जब किसान रामस्वरूप ने ग्राम रोजगार सहायक राम मनोहर मिश्रा को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में दस हजार रूपये दिए, वहां पहले से तैयार सागर लोकायुक्त की टीम ने ग्राम रोजगार सहायक राम मनोहर मिश्रा (Village employment assistant Ram Manohar Mishra)को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि  छतरपुर मे एक हफ्ते मे रिश्वत के मामले मे लोकायुक्त की टीम की यह दूसरी कारवाई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews