क्या CM की बैठक में पूर्व कोरोना संक्रमित थी IAS, देखिये वीडियो

क्या CM की बैठक में पूर्व कोरोना संक्रमित थी IAS, देखिये वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में तो हङकंप मचाई है साथ ही साथ मध्य प्रदेश के कई वीवीआईपी की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। दरअसल जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में 28 मार्च को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें पल्लवी जैन गोविल भी उपस्थित हैं।

इस बैठक में पल्लवी जैन गोविंल को अचानक ही छीक आती है और भी मास्क उठाकर अपनी साड़ी के पल्लू से ही उसे पोछती है ।यानी पल्लवी जैन को कोरोना के प्रारंभिक लक्षण 28 मार्च को आ चुके थे ।उसके बाद ही वह मुख्यमंत्री के साथ कोरोना की समीक्षा बैठकों में शामिल होती रही और दो अप्रैल को तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना की समीक्षा बैठक किए जाने के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही बैठी थी।

दरअसल पल्लवी जैन गोविल के पुत्र अमेरिका से वापस आए थे लेकिन उनके वापस आने के बाद ना तो उन्हें कोरोन्टाइन किया गया और ना ही पल्लवी जैन ने खुद को कोरोन्टाईन करना जरूरी समझा ।यह बड़ी लापरवाही अब सामने आ रही है और स्वास्थ विभाग में इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews