270 दिन के FD पर 6.5% रिटर्न, नए साल से पहले इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ चेक करें नए रेट 

प्राइवेट बैंक ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दे रहा है। 5 साल के टैक्स सेविंग एफडी पर 6% से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के डिपॉजिट पर कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd

Bank FD Rates: नया साल शुरू होने से पहले कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का आईडीबीआई बैंक भी अब शामिल हो चुका है। नए रेट लागू चुके हैं। अलग-अलग मैच्योरिटी स्लैब पर बैंक सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को अलग ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिक की तुलना में 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 30 साल के एफडी पर  बैंक जनरल कस्टमर को कम से कम तीन प्रतिशत और अधिकतम 7% ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 3.50 प्रतिशत और अधिकतम 7.50% इंटरेस्ट मिल रहा है।

स्पेशल एफडी पर मिल रहा आकर्षक रिटर्न (Special FD Scheme)

बैंक स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है। 300 दिन के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.0% ब्याज मिल रहा है। 375 दिन के टेन्योर पर 7.25%, 444 दिन के टेन्योर पर 7.35%, 555 दिन के टेन्योर पर 7.40% और 700 दिन के टेन्योर पर 7. 20% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 0.5% ज्यादा है।

एक साल के एफडी पर भी मिल रहा तगड़ा ब्याज (Fixed Deposit)

पाँच साल के टैक्स सेविंग एफडी पर भी आकर्षक ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7% है। वहीं 1 साल के एफडी पर  सामान्य नागरिकों को 6. 80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दर (IDBI Bank FD)

  • 7 से 30 दिन- 3%
  • 31 से 45 दिन- 3.25%
  • 46 से 60- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से 6 महीने तक- 5.50%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन- 6%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.25%
  • 1 साल से लेकर 2 साल तक- 6.80%
  • 2 साल से अधिक से लेकर 3 साल से कम- 7%
  • 3 साल से लेकर 5 साल तक- 6.25%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%
  • 10 साल से अधिक और 20 साल तक- 4.80%
  • 5 साल- 6.50%
  • 300 दिन- 7.05%
  • 375 दिन- 7.25%
  • 444 दिन- 7.35%
  • 555 दिन- 7. 40%
  • 700 दिन- 7.20%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews