375 दिन के FD पर मिलेगा 8% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, यहाँ चेक करें नए रेट 

प्राइवेट बैंक ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। नए इन्टरेस्ट रेट लागू भी हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट को कई लोग रिस्क फ्री इनवेस्टमेंट का विकल्प मानते हैं। इसपर मार्केट का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। एक बार निवेश करना होता है। फिर समय-समय पर ब्याज मिलता है। इन दरों में बदलाव भी होता है। प्राइवेट सेक्टर के कर्नाटक बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए नए रेट 2 दिसंबर से प्रभावी हैं।

बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर 3.5% से लेकर 7.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज भी दे रहा है। इस हिसाब से सीनियर सिटीजन  4% से लेकर 8%  तक ब्याज मिल रहा है।

375 दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज (Karnataka Bank FD Rates)

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक अपने 375 दिन के एफडी पर दे रहा है। सामान्य नागरिकों को डोमेस्टिक कॉलेबल टर्म डिपॉजिट पर 7.50% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है। वहीं 1 साल से लेकर 2 साल के एफडी पर बैंक 7.25% ब्याज जनरल पब्लिक को ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए इंटरेस्ट रेट 7.75% है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit) 

  • 7 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 90 दिन- 4%
  • 91 से 179 दिन- 5.25%
  • 180 से लेकर 1 साल से कम- 6.25%
  • 1 साल से लेकर 2 साल तक- 7.25%
  • 375 दिन- 7.50%
  • 2 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 5.80%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews