Aadhaar Card Update: फ्री में आधार कार्ड करना है अपडेट? ये है आसान प्रक्रिया, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए ग्राहकों को अपना डेमोग्राफिक डाटा, पता, डेट आफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि देने होंगे।आधार अपडेट के लिए नाम, जन्मतिथि, रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
Aadhar card update

Aadhaar Update Deadline : आधार कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगर आपका आधार कार्ड 5 या 10 साल पुराना है और आपने उसे एक बार भी अपडेट नहीं कराया है, तो आप फ्री में आधार को सितंबर 2024 तक अपडेट करा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने इसकी लास्ट डेट 14 सितंबर तय की है।यूआईडीएआई की ओर से आधार में फ्री में अपडेट करने के लिए सर्विस माइ आधार पोर्टल पर दी जा रही है।

जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए ग्राहकों को अपना डेमोग्राफिक डाटा, पता, डेट आफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि देने होंगे।आधार अपडेट के लिए नाम, जन्मतिथि, रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।सितंबर से पहले अगर आप आधार अपडेट करना चाहते है तो मोबाइल या लैपटॉप से सकते हैं।इसके लिए आधार एप डाउनलोड कर या फिर आधार वेबसाइट पर जाकर खुद अपना आधार अपडेट करना होगा। हालांकि आधार अपडेट करने के लिए वेबसाइट पर मांगी गई संपूर्ण जानकारी भरनी होगी व मूल दस्तावेज की फोटो भी देनी होगी।

सितंबर के बाद किया तो क्या होगा

अगर आप 14 सितंबर 2024 के बाद अपडेट करते है तो आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा।वही अगर किसी को आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराना होगा तो उसे भी फीस देनी होगी। 5 साल से ऊपर आधार में बायोमैट्रिक अपडेशन के लिए 100 रुपए, डेमोग्राफिक डाटा के लिए 50 रुपए, ऑनलाइन आधार डाउनलोड के लिए 30 रुपए, एड्रेस अपडेट कराने पर 25 रुपए और एड्रेस अपडेट कराने पर 50 रुपए चार्ज लगता है।

कैसे करें आधार को अपडेट

  • सबसे पहले आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद आधार नंबर से लॉगिन करना होगा।
  •  ‘proceed to update address’ ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर आपको वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • इसके बाद ‘Document Update’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको डिटेल दिखेगी।
  • डिटेल को वेरिफाई करना होगा और फिर अपली हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपडेट रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद 14 अंक का यूआरएन नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित कर जांच सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews