17 बार फेल होने के बाद 18वीं बार में चखा सफलता का स्वाद, आज हैं करोड़ों के मालिक, पढ़ें अंकुश सचदेवा की Success Story

17 बार फेल होने के बाद 18वीं बार में चखा सफलता का स्वाद, आज हैं करोड़ों के मालिक, पढ़ें अंकुश सचदेवा की Success Story

Ankush Sachdeva Success Story : सफलता का स्वाद चखने किसे पसंद नहीं होता। इसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें उन्हें एक बार, दो बार, तीन बार, चार बार हार का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद वह टूट जाते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 17 बार बिजनेस कैरियर में फेल हो चुका है। तब भी उन्होंने अपने अंदर के जज्बे को खोने नहीं दिया और लगातार मेहनत करते हुए आज करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। उनकी सफलता आज लाखों युवाओं के लिए बहुत बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। वह कोई और नहीं बल्कि शेयरचैट के सीईओ अंकुश सचदेवा है, जिन्होंने अपनी मेहनत से कंपनी को आज ऐसी जगह पर पहुंचा है जो कई बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। आइए पढ़ते हैं उनकी दिलचस्प सक्सेस स्टोरी…

17 स्टार्टअप्स पर आजमा चुके हैं किस्मत

अंकुश सचदेवा 17 अलग-अलग स्टार्टअप्स में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें असफलता ही हाथ लगी। इसके बावजूद, उन्होंने हार ना मानते हुए 18वीं बार में बड़ी अचीवमेंट हासिल कर ली है। आखिरकार आज उनका वक्त आ ही चुका है, जब वह कामयाब इंसान बन चुके हैं और किसी के पहचान के मोहताज नहीं है। बता दें कि अंकुश ने कानपुर IIT से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्हें खुद की कंपनी बनाने का ख्याल आया। इसके लिए उन्होंने मेहनत करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनके 2 साथियों ने उनकी बहुत मदद की और इन तीनों ने मिलकर एक ऐसी कंपनी की शुरुआत की, जिसकी कीमत अब अरबों डॉलर हो चुकी है।

2015 में किया था लॉन्च

दरअसल, अंकुश ने सोशल मीडिया ऐप शेयरचैट तैयार किया, इसमें उनका साथ भानु प्रताप सिंह और फरीद हसन ने दिया। बता दें कि इस प्लेटफार्म पर यूजर्स अलग-अलग तरह के एक्सपीरियंस प्राप्त कर रहे हैं। यह ऐप बाकी सभी सोशल मीडिया ऐप से अलग है। इसे साल 2015 के अक्टूबर में लॉन्च किया गया था जो बहुत ही कम समय में दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुका है। इस ऐप में भारत, अमेरिका, यूरोप सहित अन्य देशों के यूजर्स जुड़े हुए हैं जो हर रोज बड़ी संख्या में इस ऐप में विजिट करते हैं।

चुनौतियों का करना पड़ा सामना

जिस वक्त अंकुश को असफलता मिल रही थी, उस दौरान उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि हर स्टार्टअप में उन्हें बड़ा रिस्क लेते हुए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ रहे थे, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलने पर रिश्तेदारों, दोस्तों, आसपास के लोगों और घरवालों से ताना भी सुनने को मिल रहा था। जिस कारण कहीं-ना-कहीं उनका हौसला जरूर कमजोर हो रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और सफलता के मूल मंत्र पर काम कर गए। आज उन्होंने इस कामयाबी को हासिल कर लिया है कि अब वह दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बन चुके हैं। साथ ही कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को मात दे रहे हैं।

अंकुश सचदेवा की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शेयरचैट ने साल 2022 के जून में बिजनेस के लिए फंडिंग भी हासिल कर ली। बता दें कि इस कंपनी का वैल्यूएशन वर्तमान में 50 करोड रुपए से अधिक का हो चुका है। इतनी बड़ी कंपनी के मालिक होने के बावजूद भी आज वह बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। उनकी कंपनी में हजारों की संख्या में एम्पलाइज काम कर रहे हैं, जिन्हें हर तरह की सुविधा दी जाती है। उन्हें एक फैमिली माना किया जाता है। अंकुश की कहानी उन युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो खुद का स्टार्टअप करके कुछ अलग करना चाहते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews