Airfare Price on Rakhi: रक्षाबंधन और लंबे वीकेंड के कारण आसमान पर पहुंचा हवाई किराया! इतने फीसदी तक बढ़ गए दाम

Airfare Price on Rakhi: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) के मौके पर लंबे वीकेंड के कारण लोग बड़ी संख्या में यात्रा कर रहे हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन पर हवाई किराये में 46% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Airfare Price on Rakhi: रक्षाबंधन और लंबे वीकेंड के कारण आसमान पर पहुंचा हवाई किराया! इतने फीसदी तक बढ़ गए दाम

Airfare Price on Rakhi: रक्षाबंधन 2024 के मौके पर हवाई किराया तेजी से बढ़ गया है। दरअसल अगस्त 2024 में छुट्टियों की भरमार होने से लोग घूमने की योजना भी बना रहे हैं, जिससे भी हवाई किराये में तेजी से इजाफा हुआ है। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) के मौके पर लंबे वीकेंड के कारण लोग बड़ी संख्या में यात्रा कर रहे हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन पर हवाई किराये में 46% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

15 से 19 अगस्त के दौरान हवाई किरायों में वृद्धि

दरअसल स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के कारण 15 से 19 अगस्त के बीच लंबा वीकेंड होने वाला है। बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी, 17 और 18 अगस्त को क्रमशः शनिवार और रविवार की छुट्टियां, और 19 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी के चलते, हवाई मार्गों पर किरायों में उछाल देखा गया है। बेंगलुरु से मुंबई के बीच 14 से 20 अगस्त के दौरान औसत हवाई किराया 3,969 रुपये हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 37.6% अधिक है। इसी अवधि में बेंगलुरु से कोच्चि मार्ग का किराया 3,446 रुपये तक पहुंच गया है, जो 2023 की तुलना में 46.3% अधिक है।

वीकेंड में यात्रा के चलते किराया बढ़ा

भारत के लोगो द्वारा वीकेंड में यात्रा करना अधिक पसंद किया जाता हैं, जिससे हवाई किराये में वृद्धि होती है। दरअसल दिवाली, क्रिसमस, होली और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी हवाई किराये में इसी प्रकार की बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इस बार, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के साथ मिलकर लंबा वीकेंड बन रहा है, जिससे हवाई यात्रा की मांग और बढ़ गई है।

किराये में वृद्धि के मुख्य कारण

उच्च मांग: छुट्टियों के दौरान यात्रा की अधिक मांग के कारण हवाई किराये में वृद्धि होती है। इस बार रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के साथ लंबे वीकेंड के कारण यात्रा की मांग में और भी बढ़ोतरी हुई है।

ईंधन की कीमतें: विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर हवाई किराये पर पड़ता है। जब ईंधन की कीमतें बढ़ती हैं, तो एयरलाइंस अपने लागत को पूरा करने के लिए किराये बढ़ा देती हैं।

सीमित क्षमता: हवाई यात्रा के लिए विमानों की सीमित संख्या के कारण भी किराये में वृद्धि होती है। उच्च मांग के समय में सीमित विमानों के कारण टिकट की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews