खुशखबरी: Amazon पर शुरु होने वाली है मेगा सेल, मिलेंगे बंपर ऑफर और डिस्काउंट

Amazon

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) वालों के लिए खुशखबरी है। अमेजन भारत में प्राइम इंडिया (Amazon Prime Day Sale) की 5वीं सालगिरह पर मेगा सेल शुरू करने जा रहा है, जिसमें ग्राहकों के लिए भरपूर ऑफर्स दिए जाएंगे। यह प्राइम डे सेल 26 जुलाई को सुबह  12.00 से शुरू होगी और 27 जुलाई तक चलेगी। इसके साथ ही अमेजन 300 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च भी करेगी।

यह भी पढ़े… MP College: कॉलेज छात्रों के लिए काम की खबर, राज्यपाल ने विभाग को दिए ये निर्देश

Amazon ने ट्वीट करके बताया है कि प्राइम इंडिया की पांचवी एनिवर्सिरी के मौके यानी 26 जुलाई से 27 जुलाई, यानी दो दिन अपने सब्सक्राइबर्स के लिए ऑनलाइन सेल लेकर आ रहा है। इस सेल में प्राइम मेंबर्स को फैशन, ब्यूटी, फर्नीचर से लेकर एमेजॉन डिवाइसेज़ वगैरह पर अच्छे ऑफर्स मिलेंगे। इस दौरान प्राइम नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च होंगे, एंटरटेन्मेंट बेनेफिट्स भी मिलेंगे।2 दिवसीय सेल की तैयारी के लिए, ऐमेजॉन पर बड़ी संख्या में छोटे विक्रेता 8 जुलाई से 24 जुलाई, 2021 तक ग्राहकों के लिए डील्स तैयार करें।

इसके अलावा प्राइम डे सेल पर Prime मेंबर्स HDFC Bank, क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन के साथ 10 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकते हैं। अमेजन पे का इस्तेमाल करने पर 1000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके प्राइम डे पर खरीदारी करने पर प्राइम मेंबर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।इस सेल में कस्टमरों को डिस्काउंट्स, ऑफर्स और डिल्स मिलेगी।  कंपनी ने कहा है कि प्राइम कस्टमर सेल में नए लॉन्च का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें स्मार्टफोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स और बहुत कुछ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews