Anant-Radhika की रिंग सेरेमनी में जमकर थिरकी Ambani Family, वायरल हुआ वीडियो

Ambani Family

Ambani Family Dance Video: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की बीते दिन ही वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका के साथ सगाई हुई है। बड़े ही धूमधाम से परिवार ने अपनी छोटी बहू का स्वागत फैमिली में किया है। शादी में सभी तरह की रस्मों को निभाया गया और इसके बाद फैमिली डांस भी हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जमकर थिरकी Ambani Family

सामने आए वीडियो में अनंत और राधिका एक दूसरे का हाथ थामे हुए बैठे हैं। तभी स्टेज पर पूरी अंबानी फैमिली यानी मुकेश अंबानी, नीता, आकाश, श्लोका, ईशा और आनंद पीरामल पहुंचते हैं और सलमान खान के फेमस गाने वाह वाह रामजी पर जमकर डांस करते हैं। फैमिली को इस तरह से अपने लिए डांस करते देख कपल बहुत ही खुश दिखाई दिया और राधिका के चेहरे से हंसी हटने का नाम नहीं ले रही थी। अपने घर पर बहू आने की खुशी नीता और मुकेश के चेहरे पर साफ तौर से दिखाई दे रही थी और उन्होंने जमकर डांस किया। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य लोग भी थिरकते हुए नजर आए।

पालतू डॉग लेकर आया रिंग

अनंत और राधिका की रिंग सेरेमनी के दौरान एक शानदार नजारा देखने को मिला। जैसे ही दोनों की रिंग सेरेमनी होने का अनाउंसमेंट किया जाता है एक सरप्राइज मिलता है और तभी अंबानी फैमिली का पालतू डॉग दौड़ते हुए अनंत की तरफ आता है जिसके पास कपल की रिंग होती है। अनंत उसे प्यार से दुलारते हैं और इसके बाद कपल की रिंग सेरेमनी होती है।

हर जगह छाई तस्वीरें और वीडियो

अनंत और राधिका की रिंग सेरेमनी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ही रखी गई। इस मौके पर इस 27 मंजिला इमारत को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस फंक्शन में बिजनेस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हुए। यहां पर शाहरुख खान और उनकी पूरी फैमिली, ऐश्वर्या राय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, सचिन तेंदुलकर, अंजली तेंदुलकर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर समेत कई सितारे दिखाई दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews