Ambani Wedding : अंबानी की शादी में अतिथियों को दी गई इस ब्रांड की घड़ियां, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Ambani Wedding : भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का भव्य आयोजन समाप्त हो गया है। इस विवाह समारोह में देश और दुनिया भर के कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया।
Ambani Wedding : अंबानी की शादी में अतिथियों को दी गई इस ब्रांड की घड़ियां, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Ambani Wedding : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह हाल ही में संपन्न हुआ। इस भव्य शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए और इसमें देश-दुनिया के कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। अंबानी परिवार ने इस विशेष अवसर पर अतिथियों को महंगे उपहार भेंट किए। कई मेहमानों को अनंत अंबानी की ओर से करोड़ों रुपये की कीमती घड़ियां उपहार में दी गईं।

कौन-कौन से मेहमानों को मिलीं करोड़ों की घड़ियां?

दरअसल खबरों की माने तो, अनंत अंबानी के शादी समारोह में ग्रूम्समेन की भूमिका निभाने वाले प्रमुख सितारों को अनंत अंबानी ने लग्जरी घड़ियां उपहार में दीं है। वहीं इन सितारों में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि उन्हें जो घड़ियां उपहार में दी गईं है, उनकी कीमत लगभग 2-2 करोड़ रुपये थी। दरअसल अब इन महंगे तोहफों की तस्वीरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं।

जानें किन ब्रांड की घड़ियां

बता दें कि अनंत अंबानी ने ग्रूम्समेन को जो घड़ियां उपहार में दीं, वे प्रसिद्ध Audemars Piguet ब्रांड की थीं। ये घड़ियां 41 एमएम के 18 कैरेट पिंक गोल्ड केस में हैं और 9.5 एमएम मोटी बताई जा रही हैं। जबकि इनमें सेफायर क्रिस्टल बैक और स्क्रू लॉक्ड क्राउन शामिल हैं। Grande Tapisserie पैटर्न के साथ घड़ियों में पिंक गोल्ड डायल है और इनमें ब्लू काउंटर्स, पिंक गोल्ड आवर मार्कर्स और रॉयल ओक हैंड्स जैसे फीचर शामिल हैं।

घड़ियों के विशेष फीचर

जानकारी के अनुसार पिंक गोल्ड टोन्ड इनर बेजेल और मैन्युफैक्चर कैलिबर 5134 सेल्फ-वाइंडिंग मुवमेंट जैसे फीचर्स इन घड़ियों में शामिल हैं। इसके साथ ही इनमें पर्पेचुअल कैलेंडर भी है, जो सप्ताह, दिन, तारीख, एस्ट्रोनॉमिकल मून, महीना, लीप ईयर, घंटे और मिनट दर्शाता है। वहीं घड़ियों में 18 कैरेट पिंक गोल्ड ब्रेसलेट, एपी फोल्डिंग बकल और एक अतिरिक्त ब्लू एलिगेटर स्ट्रैप भी दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार घड़ियां 20 मीटर तक की गहराई में पानी में काम करने में सक्षम हैं और इनमें 40 घंटे का पावर रिजर्व है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews