Anant Radhika Wedding : आज एक-दूजे के होंगे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, जानें आज की रस्मों का टाइम, पढ़ें खबर

Anant Radhika Wedding : 12 जुलाई यानी आज नंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में भव्य आयोजन के जरिए पूरी की जाएगी।
Anant Radhika Wedding : आज एक-दूजे के होंगे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, जानें आज की रस्मों का टाइम, पढ़ें खबर

Anant Radhika Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में और कार्यक्रमों की प्लानिंग मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में की गई है। यह समारोह 12 जुलाई यानी आज होगा और इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इस शादी में विभिन्न रस्में निभाई जाएंगी और मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विवाह की मुख्य रस्में और समय:

बारात और साफा बांधने की रस्म: 12 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे बारात इकट्ठा होगी और साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। यह रस्में भारतीय शादियों में विशेष महत्व रखती हैं, जहां दूल्हा अपनी बारात के साथ आता है और सभी मेहमानों को पारंपरिक साफा पहनाया जाता है।

मिलनी और वरमाला: रात 8:00 बजे मिलनी और वरमाला की रस्म पूरी होगी। मिलनी के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य एक-दूसरे से मिलते हैं और वरमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को माला पहनाते हैं।

लग्न की विधि: रात 9:30 बजे लग्न की विधि संपन्न होगी, जो कि विवाह का मुख्य कार्यक्रम होता है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन सात फेरे लेते हैं और अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करते हैं।

मेहमानों के लिए ड्रेस कोड:

दरअसल मेहमानों का ड्रेस कोड शादी के लिए पारंपरिक रखा गया है। जानकारी के अनुसार सभी मेहमानों को भारतीय पारंपरिक परिधानों में आना होगा, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ जाएगी। इसके बाद, 13 और 14 जुलाई को अलग-अलग रिसेप्शन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसमें दुनिया भर से प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।

अनंत अंबानी की शादी का खर्च:

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं कि इस शादी पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भव्य शादी का कुल खर्च 320 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 2656 करोड़ रुपये, आंका गया है। 2018 में अनंत अंबानी के पिता, अरबपति मुकेश अंबानी, ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी में लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किए थे। ईशा अंबानी का विवाह पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews