बैंक की छुट्टियां 2025 : 31 मार्च से 21 अप्रैल के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क होंगे प्रभावित! जल्द निपटा लें सारे काम

राज्य सरकार की बैंक छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की बैंक छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं।
bank holiday

April Bank Holidays 2025 : अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि अप्रैल महीने में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें शनिवार (दूसरा व चौथा) और रविवार के अलावा महावीर जयंती और भीमराव आंबेडकर जयंती भी शामिल है। बैंक बंद होने पर चेकबुक पासबुक समेत बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

आज 31 मार्च को बैंक क्लोजिंग है, ऐसे में बैंकों में अवकाश नहीं होगा। इस दिन ईद भी है, ऐसे में मिजोरम हिमाचल को छोड़कर सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश होता है लेकिन इस बार नहीं रहेगा। साथ ही RBI ने 31 मार्च 2025 को खुले रहने और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार द्वारा सभी ट्रांजैक्शन के अकाउंटिंग में तेजी लाने का निर्देश दिए है।  1 अप्रैल 2025 को बैंकों में कामकाज न होने का ऐलान किया है, लेकिन वार्षिक अकाउंट क्लोजिंग के कारण मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और एचपी में बैंकिंग सेवाएं जारी रह सकती है।

April Bank Holiday List 2025

  • 1 अप्रैल: बैंक खातों का वार्षिक समापन
  • 5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम जयंती
  • 6 अप्रैल : रविवार
  • 10 अप्रैल: महावीर जयंती
  • 12 अप्रैल : दूसरा शनिवार
  • 13 अप्रैल : रविवार
  • 14 अप्रैल : बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती
  • 15 अप्रैल : बोहाग बिहू के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
  • 16 अप्रैल : बोहाग बिहू के कारण गुवाहाटी में छुट्टी
  • 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे
  • 20 अप्रैल 2025: रविवार
  • 21 अप्रैल 2025: गरिया पूजा, अगरतला
  • 26 अप्रैल 2025: चौथा शनिवार
  • 27 अप्रैल 2025: रविवार
  • 29 अप्रैल 2025: परशुराम जयंति
  • 30 अप्रैल 2025: अक्षय तृतीया बसव जयंती बैंगलुरू

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews