बैंक की छुट्टियां 2024 : फटाफट पूरे कर लें सभी काम, 30 अप्रैल से 25 मई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

मई में 13 दिनों की बैंक छुट्टियों में लोकसभा चुनाव, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो आज ही पूरा कर लें। आइए देखते हैं मई में कौन कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।
bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

May Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, मई महीने में 13 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों के अलावा साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं।

इन छुट्टियों में दूसरे चौथे शनिवार और रविवार के अलावा महाराष्ट्र दिवस, लोक सभा चुनावों, अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा आदि की वजह से मई में बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

जानिए मई में कब कब बंद रहेंगे बैंक

  1. 1 मई- महाराष्ट्र दिवस/मजदूर दिवस (1 मई को बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।)
  2. 5 मई- रविवार (रविवार को सभी राज्यों में सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  3. 7 मई लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
  4. 8 मई- रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (इस अवसर पर कोलकाता में सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  5. 10 मई- बसव जयंती/अक्षय तृतीया (इस अवसर पर बेंगलुरु में सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  6. 11 मई- दूसरा शनिवार (सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  7. 12 मई- रविवार (सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  8. 16 मई- राज्य दिवस (इस अवसर पर गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  9. 19 मई- रविवार (सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  10. 20 मई- लोकसभा चुनाव (इस अवसर पर बेलापुर और मुंबई में सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  11. 23 मई- बुद्ध पूर्णिमा (इस अवसर पर अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में सभी बैंक बंद रहेंगे।)
  12. 25 मई 2024 – चौथा शनिवार
  13. 26 मई- रविवार (सभी बैंक बंद रहेंगे।)

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद

  1. बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  2. यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  4. बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  5. पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews