
New Rules from 1st April 2024 : मार्च का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और एक हफ्ते के बाद अप्रैल का महीना लग जाएगा। हर माह की तरह अप्रैल से भी कई नियमों में बदलाव होने वाला है, जिसमें एनपीएस से लेकर आधार-पैन लिंक के नियम शामिल है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आइये जानते हैं 1 अप्रैल से क्या-क्या अहम बदलाव होंगे, जिनका असर देश के हर मिडिल क्लास पर पड़ेगा…..
5 Rules Change from April 2024
NPS रूल चेंज
- अगले महीने से पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए (PFRDA) नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के मौजूदा लॉगिन प्रोसेस में बदलाव करने का फैसला किया है। यह नए नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगे। इसके तहत एनपीएस खाते में लॉगिन करने के लिए दो सत्यापन (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) की जरूरत पड़ेगी।
- एनपीएस (NPS) में 1 अप्रैल से टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two Factor Authentication) लागू होने जा रहा है। इसमें एनपीएस सब्सक्राइबर्स को आधार सत्यापन और मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिये लॉगइन करना होगा,अभी अकाउंट को लॉगइन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है। नए नियम से एनपीएस अकाउंट को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित रखा जा सकेगा।
पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2024 है। इसके बाद भी यदि कोई नियम फॅालो नहीं करता है तो उसका पैन नंबर रद्द कर दिया जाएगा, इसलिए सभी यूजर्स पैन को आधार से 31 मार्च तक लिंक करा लें। पैन को एक्टिवेट कराने के लिए लेट पेमेंट के तौर पर 1000 रुपये जुर्माना देना होगा। पैन कार्ड को 31 मार्च तक आधार से लिंक न कराने पर मौजूदा पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद आपको बैंक ट्रांजेक्शन समेत कई बातों में दिक्कत आएगी।
ईपीएफओ में होगा बदलाव
1 अप्रैल से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन बड़ा बदलाव लागू कर सकता है। नए नियम के तहत यदि आप नौकरी चेंज भी करते हैं तो आपका पुराना पीएफ ऑटो मोड़ मे ट्रांसफर हो जाएगा। अब नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने पर PF अमाउंट ट्रांसफर करने का अनुरोध करने की जरूरत नहीं होगी।अब तक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) रखने के बाद भी PF अमाउंट के ट्रांसफर के लिए अनुरोध करना पड़ता है।
एसबीआई का क्रेडिट कार्ड रुल्स
एसबीआई 1 अप्रैल 2024 से क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) के नियमों में कई बड़े बदलाव किए जा रहे है। 1 अप्रैल से रेंट पेमेंट पर कोई भी रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं दिया जाएगा। कुछ क्रेडिट कार्ड पर ये नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा और कुछ क्रेडिट कार्ड पर ये नियम 15 अप्रैल से लागू होगा।
LPG गैस-
देशभर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। हर माह की तरह 1 अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम रिवाइज होने है। हालांकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है, ऐसे में कुछ परिवर्तन होने की गुंजाइस नहीं है, लेकिन इस बार एलीपीजी के घरेलू सिलेंडर के दामों में जरूर कटौती देखने को मिल सकती है।बता दे कि हाल ही में पीएम मोदी ने एलपीजी गैस के दाम पर छूट की बात कहीं थी।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

