Asia’s Richest Person : इन कंपनियों के शेयर्स ने गौतम अडानी को बनाया एशिया का सबसे धनि व्यक्ति, जानें इसको लेकर क्या है एक्सपर्ट्स का नजरिया

Asia's Richest Person : गौतम अडानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति बढ़कर 111 अरब डॉलर हो गई है, जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 109 अरब डॉलर पर स्थिर है।
Asia’s Richest Person : इन कंपनियों के शेयर्स ने गौतम अडानी को बनाया एशिया का सबसे धनि व्यक्ति, जानें इसको लेकर क्या है एक्सपर्ट्स का नजरिया

Asia’s Richest Person : महीने के अंतिम कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार निफ्टी 42 अंक ऊपर चढ़कर 22,530 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स की बात की जाए तो इसने 75 अंक की बढ़त लेकर 73,961 पर अपना दिन का कारोबार बंद किया। वहीं, अडानी समूह के सभी शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। गौतम अडानी (Gautam Adani) समूह की सूचीबद्ध कंपनियों में दिन के दौरान 14 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

दरअसल जनवरी 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को हिलाकर रख दिया था। एक रिपोर्ट ने पूरे शेयर बाजार के साथ साथ दुनिया की नजर अपनी और खींची थी। लेकिन एक बार फिर अडानी ग्रुप के शेयर में बड़ा उछाल आया जिसके चलते गौतम अडानी फिर से एशिया के सबसे धनि व्यक्ति बन गए। दरअसल शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान अडानी समूह के शेयरों में 14 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, हालांकि सत्र समाप्ति के साथ यह बढ़त कुछ घट गई। फिर भी, सभी 10 कंपनियां लाभ कमाने में कामयाब रहीं।

इन कंपनियों ने किया कमाल:

जानकारी के मुताबिक अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises) का शेयर दिन में 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3416.75 रुपये पर बंद हुआ, जिससे इसका कुल बाजार पूंजीकरण लगभग 3.9 लाख करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही अडानी ग्रुप की एक और कंपनी ब्लू-चिप कंपनी, अडानी पोट्र्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयरों में इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जानकारी दे दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते गौतम अडानी और अडानी समूह की कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि, इस मामले में क्लीन चिट मिल जाने के बाद से ही अडानी समूह के शेयरों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। जबकि इसके परिणामस्वरूप, गौतम अडानी की संपत्ति में भी तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने अरबपतियों की सूची में अपनी स्थिति को एक बार फिर से मजबूत कर लिया है।

11वें सबसे धनी व्यक्ति:

दरअसल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी अब दुनिया के 11वें सबसे धनी व्यक्ति बन चुके हैं, जबकि मुकेश अंबानी इस सूची में नीचे की तरफ बढ़ गए है वे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं। जानकारी के मुताबिक, गौतम अडानी अब 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से मुकेश अंबानी ने इस स्थान पर कब्जा किया हुआ था लेकिन अब गौतम ने उन्हें पीछे छोड़ दिया हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews