Bank Holiday 2022: 14 से 31 अगस्त के बीच 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगस्त का आधा महीना बीत चुका है और इन 14 दिनों में कई दिन छुट्टी के चलते बैंकों के काम प्रभावित रहे है। अब भी आपका अगर बैंक संबंधित कोई भी काम बचा है तो फटाफट निपटा लें, क्योंकि आज रविवार 14 अगस्त से 31 अगस्त के बीच पूरे 7 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in August 2022 ) रहने वाले है।

यह भी पढ़े..MP : बड़ी उपलब्धि, 1 महीने में मिली तीसरी रामसर साइट, यशवंत सागर को सूची में किया गया शामिल

अगस्त में लगातार बैंक बंद रहने से बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट में सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।

यह भी पढ़े.. MP Weather: नए सिस्टम के साथ दिखेगा मानसून का असर, 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

इन छुट्टियों में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) , रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022), जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) जैसे त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है।

August Bank Holiday 2022

  • 14 अगस्त 2022-रविवार
  • 15 अगस्त 2022-स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त 2022-पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में छुट्टी)
  • 18 अगस्त 2022- जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी)
  • 21 अगस्त 2022-रविवार
  • 28 अगस्त 2022-रविवार
  • 31 अगस्त 2022-गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews