
Bank Holidays 2024
August Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें क्योंकि 12 से 26 अगस्त के बीच पूरे 8 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन छुट्टियों में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों के साथ साप्ताहिक अवकाश शामिल है।लगातार छुट्टियों के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।
अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
- 13 अगस्त – पेट्रियट डे (Patriot Day) – इंफाल में छुट्टी रहेगी
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
- 18 अगस्त रविवार
- 19 अगस्त को रक्षाबंधन । उत्तराखंड, दमन और दीव, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद ।
- 20 अगस्त – श्री नारायण गुरु जयंती – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी
- 24 अगस्त को चौथा शनिवार
- 25 अगस्त को रविवार
- 26 अगस्त को जन्माष्टमी।अंडमान और निकोबार, पंजाब, झारखंड, जम्मू कश्मीर, MP, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा,HP, तेलंगाना, UP, दमन और दीव, नागालैंड, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय, AP त्रिपुरा के बैंक बंद ।
इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है हेल्प
- बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है।
- यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
- यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
- बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
- पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

