शिक्षक दिवस पर इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाया FD पर ब्याज, 399 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.80% रिटर्न 

यह सरकारी बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज दे रहा है।
bank fd

Bank FD 2024: शिक्षक दिवस के अवसर पर पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने  3 करोड रुपए से कम वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। बैंक ने बैंक ने 10 से 25 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा अलग-अलग टेन्योर में किया है। नई दरें 5 सितंबर गुरुवार से प्रभावी हो चुकी हैं।

सरकारी बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर 4.25% से लेकर 7.30% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% अधिक ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजंस के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.80% है। बैंक 1 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6. 85% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज ऑफर कर रहा है।

इन एफडी टेन्योर पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न (Fixed Deposit Interest Rates)

333 दिन के मानसून धमाका  डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों 7.65% ब्याज दे रहा है। 399 दिन के मानसून धमाका प्लस डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज मिल रहा है। 360 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.10 और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज बैंक दे रहा है। इसके अलावा 2 साल से लेकर 3 साल के एफडी पर भी बैंक सामान्य नागरिकों को 7. 15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7. 65% ब्याज ऑफर कर रहा है।

एफडी टेन्योर और सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें (Bank Of Baroda FD Rates)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews