Bank FD Rate: ग्राहकों की हुई मौज, इन 3 बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, मिलेगा शानदार रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

Bank FD

Bank FD Rate: बचत और शानदार रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद कई बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया है। नए साल में भी यह सिलसिला बरकरार है। इसी बीच कई बैंकों ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है। एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी और अन्य कई बड़े बैंकों ने भी यह कदम उठाया है। हाल में कुछ बैंकों ने ग्राहकों को राहत देते हुए एफडी पर ब्याज बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों ही बैंक शामिल है। इंडसइंड बैंक, साउथ इंडियन बैंक और सिटी यूनियन बैंक ने दरों में बढ़ोत्तरी की है। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस ने भी ब्याज दरों में वृद्धि की है।

IndusInd Bank

देश के प्राइवेट सेक्टर बैंकों में एक इंडसइंड बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में इजाफा किया है। 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। नई दरें लागू भी हो चुकी है। वरिष्ट नागरिकों को एफडी पर 4.00 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। आम ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल की एफडी स्कीम पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.00 फीसदी ब्याज मिलेगा।

साउथ इंडियन बैंक

प्राइवेट सेक्टर लेन्डर बैंक South Indian Bank ने भी एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। 2 करोड़ से कम की एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा हुआ है। अलग-अलग अवधि की स्कीम पर दरें भी अलग हैं। 7 दिन से 30 दिन की एफडी पर 2.56%, 91 दिन से 99 दिन की एफडी पर 4.25%, 100 दिन की एफडी पर 5.50%, 108 दिन से 180 दिन की एफडी पर 4.25%, 181 दिन से 1 साल की एफडी पर 4.60% और एक साल की एफडी पर 6.60% ब्याज मिल रहा है।

सिटी यूनियन बैंक

देश के पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक सिटी यूनियन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है। ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल की एफडी पर 5 फीसदी से 6.90 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। वरिष्ट नागरिकों को अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा। 444 दिनों वाली एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज आम ग्राहकों को मिल रहा है। वहीं 271 दिन से 364 दिन की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews