मकर संक्रांति से पहले इस सरकारी बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 60 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 4.75% इन्टरेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

bank fd rates

Bank FD Rates: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें प्रभावी हैं। सीबीआई की बात करें तो यह पब्लिक सेक्टर बैंक करीब 112 साल पुराना है। वर्ष 1911 में इसकी स्थापना हुई है। बैंक ने 2 रुपये के कम के एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7% इन्टरेस्ट मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.50%  ब्याज मिल रहा है।

लॉंग टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें

सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम के डिपॉजिट पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7% है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% इन्टरेस्ट मिल रहा है। 3 साल से लेकर 5 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों 6.50% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7% है। 1 साल से लेकर 2 साल से कम के अवधि पर सामान्य नागरिकों को 6.75% ब्याज मिल रहा है।

bank fd rates

1 साल के एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न?

271 से लेकर 364 दिन के एफडी पर 6.25%, 180 दिन से लेकर 270 दिन के डिपॉजिट पर 6% और 91 दिन से 179 दिन के टेन्योर पर 5% इन्टरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 60 दिन से लेकर 90 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.25% ब्याज प्रदान किया जा रहा है। 7 दिन से 14 दिन के डिपॉजिट पर 3.50%, 15-30 दिन के एफडी पर 3.75% , 31-45 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.75% और 46-59 दिन के टेन्योर पर 4.5% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews