ग्राहकों की हुई चांदी, इस सरकारी बैंक ने जनवरी में बढ़ाया दो बार ब्याज, मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न, जानें डीटेल

bank fd

Bank FD Rates: पंजाब नेशनल बैंक देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है। इस बैंक ने 10 दिनों के भीतर दो बार फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा किया है। पीएनबी ने 1 जनवरी को डॉमेस्टिक डिपॉजिट यानि 2 करोड़ रुपये के कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया था। उसके बाद 8 जनवरी को दोबारा दरों में वृद्धि की है। बैंक ने 300 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है। 7 दिन से 10 वर्ष के Fixed Deposit पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.25 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट अधिकतम 7.85% है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर पीएनबी दे रहा कितना इन्टरेस्ट?

7 दिन से 14 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 4% ब्याज मिल रहा है। 15 दिन के 29 दिन के डिपॉजिट पर 3.50%, 30 दिन से 45 दिन के एफडी पर 3.50%, 46 दिन से 60 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.50% और 180 दिन से 270 दिन के डिपॉजिट पर 6% बैंक सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। 271 दिन से 299 दिन के एफडी पर सामान्य नगरिकप को 6.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05% ब्याज मिल रहा है। पीएनबी 300 दिन के स्पेशक एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.85% इन्टरेस्ट ऑफ़र कर रहा है।

bank fd rates

इस साल के एफडी पर मिल रहा इतना ब्याज

1 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.75%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.55% ब्याज यह सरकारी बैंक दे रहा है। 5 साल के अधिक और 10 साल के कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 7.30% हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews