Bank FD Rates: इन 2 बैंकों के ग्राहकों की हुई चांदी, एफडी पर मिल रहा शानदार ब्याज, दरों में हुई वृद्धि

bank fd rates

Bank FD Rates: यदि आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट करवा कर मोटी रकम कमाने चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। दो बैंक अपनी स्पेशल स्कीम पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। जिसमें केनरा बैंक और साउथ इंडियन बैंक शामिल है। South Indian Bank के नई ब्याज दरें कल से लागू होंगी। वहीं Canara Bank ने पहले ही एफडी पर ब्याज बड़ा दिया है। दोनों बैंकों ने कुछ खास स्कीम शुरू की है, जिसपर शानदार ब्याज मिल रहा है।

केनरा बैंक की खास एफडी स्कीम

बैंक ने दो खास स्कीम पर नई ब्याज दरों को लागू किया है। जिसमें 400 दिनों और 600 दिनों की एफडी शामिल है। 400 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर आम नागरिकों को 7.15 फीसदी और वरिष्ट नागरिकों को 7.65 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं 600 दिनों वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ट नागरिकों को 7.50 फीसदी और आम नागरिकों को 7 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है।

साउथ इंडियन बैंक

इस बैंक की एफडी की नई ब्याज दरें 29 जनवरी से लागू होंगे। बैंक ने एफडी की अलग-अलग अवधि के ब्याज दरें भी अलग निर्धारित की है। यहाँ 2.65 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। 500 दिनों वाली स्कीम पर गैर वरिष्ट नागरिकों को 7.40 फीसदी का ब्याज मिल रहा हैं। वहीं 1 साल 1 दिन वाले एफडी पर वरिष्ट नागरिकों के इंटरेस्ट रेट 7.50 फीसदी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews