Bank FD Rates: ग्राहकों की हुई चांदी, इन 2 बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, इतनी है नई दरें, यहाँ देखें

Bank FD

Bank FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति बैठक (RBI MPC Meeting) कल खत्म होगी। जिसके बाद ही रेपो रेट (Repo Rate) में बदलाव की घोषणा हो सकती है। बता दें कि रेपो दरों में वृद्धि होने पर लोन की ईएमआई बढ़ जाती है। वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज में इजाफा होता है। लेकिन इससे पहले ही दो बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Hike) में वृद्धि कर दी है। इस लिस्ट में सिटी यूनियन बैंक और केनरा बैंक शामिल हैं। आइए एक नजर इनकी ब्याज दरों पर डालें।

सिटी यूनियन बैंक एफडी (City Union Bank)

प्राइवेट सिटी लेन्द्र सिटी यूनियन बैंक ने एफडी पर इंटरेस्ट बढ़ा दिया है। 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा हुआ है। समान्य ग्राहकों को 400 दिन के स्कीम पर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी ब्याज का फायदा मिलेगा। 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी के ब्याज पर 5 -6.25 फीसदी तक का इजाफा कर दिया गया है। 271-364 दिनों की एफडी पर 6.50 फीसदी और 365-443 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।

केनरा बैंक एफडी (Canara Bank) 

इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। समान्य ग्राहकों के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल की एफडी पर 4% से लेकर 7.25% तक इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.75% ब्याज का लाभ मिलेगा। नए दरों की घोषणा बैंक ने 5 अप्रैल यानि आज कर दी है। सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों वाली एफडी पर मिलेगा। इस स्कीम पर समान्य ग्राहकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews