
Bank FD Scheme: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। 3 करोड़ रुपये के कम के डिपॉजिट के लिए नई दरें 15 जुलाई से प्रभावी हैं। साथ ही नई मानसून स्पेशल स्कीम लॉन्च की है। इसका नाम “बॉब मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम” है, जिसपर अन्य टेन्योर के मुकाबले ज्यादा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
बैंक का बयान
सोमवार को बॉब मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम लॉन्च हुई है। स्कीम की घोषणा करते हुए एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर संजय मुदलियार ने कहा, “हम बैंक ऑफ़ बड़ोदा मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं, जिससे ग्राहक अपनी बचत पर अधिक ब्याज दर अर्जित कर सकेंगे। यह दो टेन्योर में से एक चुनने की सुविधा प्रदान करता है। लोगों के अपनी जमा राशि पर अधिक रिटर्न पाने के लिए यह अच्छा समय है।”
मानसून स्पेशल स्कीम पर मिल रहा कितना रिटर्न
स्कीम में दो टेन्योर शामिल है:- 399 दिन और 333 दिन। 333 दिन के स्पेशल स्कीम पर सामान्य नागरिकों 7.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.65% ब्याज मिल रहा है। वहीं 399 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिल रहा है।
अन्य टेन्योर के लिए ब्याज दरें
1 साल के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.85% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% रिटर्न दे रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है। 360 दिनों के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
वहीं 7 से 14 दिन एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों 4.75% ब्याज मिल रहा है। 15 से 45 दिन में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज मिल रहा है।

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

