
Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के दो बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। बता दें कि जून में अब तक कई बैंक एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं अब इस लिस्ट में कोटक महिंद्रा बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी शामिल हो चुके हैं। नई दरें ग्राहकों के लिए प्रभावी भी हो चुकी हैं। दोनों ही बैंकों ने एक ही दिन ब्याज दरों में बदलाव किया है।
IDFC First Bank एफडी ब्याज दरें
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 5 साल टैक्स सेवर डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 5 साल के टेन्योर पर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। नए रेट 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू होंगी। वहीं बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 500 दिनों के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.90% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.40% है।

बैंक सभी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को दे रहा है। एक साल एक दिन से लेकर 499 दिन के एफडी पर 7.50%, 501 दिन से लेकर 548 दिन के टेन्योर पर 7.50% और 549 दिन से लेकर 2 साल के एफडी पर 7.75% इन्टरेस्ट ग्राहकों को मिल रहा है।
कोटक महिंद्रा बैंक एफडी ब्याज दरें
कोटक महिंद्रा बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक दो टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 390 दिन के टेन्योर और 390 दिन से लेकर 23 महीने से कम के डिपॉजिट पर 7.40%-7.40% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.90% है।

बैंक 23 महीने के एफडी पर 7.30%, 5 साल से लेकर 10 साल के एफडी पर 6.20%, 23 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम के डिपॉजिट पर 7.30%, 365 दिन से लेकर 389 दिन के टेन्योर पर 7.10% और 364 दिन के एफडी पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। 180 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर 7% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

