Bank FD: इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, बढ़ाया एफडी पर ब्याज, 400 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 8% रिटर्न 

इंडियन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में वृद्धि की है। सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है।
bank fd

Bank FD Rates: पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम वाली एफडी के ब्याज दरों में इजाफा किया है। नई दरें सोमवार से प्रभावी हो चुकी हैं। चुकी है। यह सरकारी बैंक दो खास एफडी स्कीम चला रहा है, जिसपर अन्य एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों  को 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक के डिपॉजिट पर 2.80% से लेकर 7.25% तक ब्याज मिल रहा है।

इन स्पेशल एफडी स्कीम पर मिल रहा तगड़ा रिटर्न

इंडियन बैंक 400 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम “IND SUPER 400 DAYS” पर 7.25% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 8% है। निवेश की न्यूनतम राशि 10,000 रुपए होनी चाहिए। वहीं अधिकतम राशि 2 करोड़ रुपए से नीचे होनी चाहिए। बैंक 300 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम “IND SUPREME 300 DAYS” पर सामान्य नागरिकों को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7. 80% तक ब्याज ऑफर कर रहा है दोनों ही स्कीम में 6 जून तक निवेश कर सकते हैं।

1 साल और इससे अधिक के टेन्योर पर मिल रहा इतना ब्याज 

1 साल से अधिक और 2 साल से कम के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर 6.70% ब्याज मिल रहा है। 1 साल के डिपॉजिट  6.10%, 3 साल से लेकर 5 साल से कम के एफडी पर 6.25%, 5 साल के एफडी पर 6.25% और 5 साल से अधिक के डिपॉजिट पर 6.10% ब्याज सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है।
  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.80%
  • 15 दिन से लेकर 29 दिन- 2.80%
  • 30 दिन से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 दिन से लेकर 90 दिन- 3.25%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 3.25%
  • 121 दिन लेकर 180 दिन- 3.85%
  • 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम- 4.50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.75%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews