इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव, ग्राहकों को मिल रहा 9% से ज्यादा रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

bank fd

Bank FD Rates: शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ से कम फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया। बैंक द्वारा Non-Collable एफडी के ब्याज तारों में भी बदलाव किया गया। नई दरें 28 अक्टूबर से लागू हो चुकी है।। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 8.65% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ज्यादा इन्टरेस्ट मिल रहा है।

एक साल के अधिक अवधि के लिए ब्याज दरें

सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 19 महीने 1 दिन से लेकर 20 महीने के डिपॉजिट पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए दरें 8.65% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.15% हैं। बैंक 5 वर्ष के टैक्स सेवर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 12 महीने से 19 महीने की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.60% ब्याज मिल रहा है। 20 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 8% 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के अवधि पर 8% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है।

fixed deposit

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के लिए इन्टरेस्ट रेट

9 महीने से लेकर 12 महीने से कम के एफडी पर 6.50%, 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम के डिपॉजिट पर 6.50%, 91 दिनों से लेकर 180 दिनों के एफडी पर 5%, 30 दिनों से लेकर 90 दिनों के टेन्योर पर 4.50%, 15 दिनों से 29 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4% और 7 दिनों से 14 दिनों के एफडी पर 3.75% ब्याज शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews