Bank Holiday 2024 : आज देश के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, हो सकती है परेशानी, ऐसे निपटाएं अपना जरूरी काम, जानें डिटेल्स

बैंक बंद होने के बाद ग्राहक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में पैसों को ट्रांसफर और यूपीआई के जरिए भी एक खाते से दूसरे खाते में पैसों को ट्रांसफर किया जा सकता है।
bank holiday 2026

Bank Holiday on Eid al-Adha 2024: बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। आज सोमवार 17 जून 2024 को पूरे देश में बकरीद यानी ईद अल-अधा (Eid al-Adha 2024) का त्योहार मनाया जाएगा। इसके चलते कई राज्यों के बैंक बंद रहने वाले है। बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।अगर आपका बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम आज ही पूरा करना है तो यहां राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक कर लें।

आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक की लिस्ट के अनुसार, सोमवार 17 जून 2024 को ईद अल-अधा के मौके पर देश के ज्यादातर हिस्सों जैसे अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, नागपुर, पणजी, रायपुर, पटना, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं ईद अल-अधा यानी बकरीद के कारण 18 जून जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

चालू रहेगी ये ऑनलाइन सेवाएं

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews