
Bank Holidays 2024
September October Bank Holidays : बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 22 सितंबर से 6 अक्टूबर बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले । इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश और गांधी जयंती भी शामिल है।
आज रविवार के कारण बैंक हॉलिडे है और महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस के कारण सोमवार को कहीं कहीं बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे।लगातार छुट्टियों के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।
Sept/Oct Bank Holidays List
- 22 सितम्बर 2024 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 23 सितंबर,2024 – महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों बंद।
- 28 सितंबर, 2024 – चौथे शनिवार को बैंक बंद (कई राज्यों में) ।
- 29 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद ।
- 2 अक्टूबर 2024 गांधी जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 3 अक्टूबर (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण बैंक बंद ।
- 6 अक्टूबर 2024 को रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी
इन Online सेवाओं की ले सकते है मदद
- बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है।
- यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
- यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
- बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
- पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

