Bank License: इस बैंक पर लगा ताला, RBI ने रद्द किया लाइसेंस, बैंकिंग व्यवसाय की अनुमति नहीं, ग्राहक निकाल पाएंगे इतनी रकम 

आरबीआई ने एक सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। केन्द्रीय बैंक के इस फैसले का प्रभाव बैंक से संबंधित ग्राहकों पर भी पड़ेगा।
rbi action

Bank License Cancelled: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बनारस के बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। साथ ही व्यवसाय को बंद करने का आदेश भी जारी किया गया है। इस बैंक जिन भी ग्राहकों को खाता अब वे सेविंग अकाउंट में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं एक सीमा तक जमा राशि को निकाल पाएंगे। दरअसल, आरबीआई ने 3 जुलाई को जारी एक आदेश  के तहत बनारस मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, वाराणसी का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी केन्द्रीय बैंक गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार से अनुरोध किया है कि वे बैंक को बंद करके और बैंक के लिए परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करें।

बैंक ने जारी किया आंकड़ा

बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 99.98% जमाकर्ता अपनी जमा राशि की पूरी राशि प्राप्त करने के हकदार है। वहीं इससे पहले 30 अप्रैल 2024 तक जमा कर्ताओं से प्राप्त इच्छा के आधार पर डीआईसीजीसी जमा राशियों में से 4. 25 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर चुका है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews