Bank Loan: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही इन 3 बैंकों ने दिया झटका, महंगा किया लोन, MCLR दरों में हुई वृद्धि, यहाँ देखें लिस्ट

bank loan rates

Bank Loan Interest Rate: अक्टूबर महीने की शुरुआत से त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है। अक्टूबर में नवरात्रि तो वहीं नवंबर में दिवाली और धनतेरस है। एक तरफ जहां कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में वृद्धि कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई बैंकों ने लोन महंगा कर दिया है। इस वजह से ईएमआई का बोझ भी बढ़ गया है। हालांकि आरबीआई ने रेपो रेट में इस बार भी कोई वृद्धि न करने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद कई बैंकों ने कर्ज पर लगने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। बता दें कि एमसीएलआर बैंकों द्वारा लोन पर लगाया जाने वाला न्यूनतम ब्याज होता है।

एचडीएफसी बैंक

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने लोन महंगा कर दिया है। MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि हुई है। ओवरनाइट एमसीएलआर दरों को 8.55% से बढ़ाकर 9.25% कर दिया है। एक महीने के एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.65% कर दिया गया है। तीन महीने के लिए दरें 8.85 फेस्टिव है। छह महीने के लिए एमसीएलआर 9.10%, एक साल के लिए 9.20% और 2 साल के लिए 9.25% है ।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी इस लिस्ट में शामिल है। एमसीएलआर दरों में 10 बेसिस प्वाइंट्स यानि 0.1% की बढ़ोत्तरी हुई है। एक साल के पर्सनल, होम और कार लोन के एमसीएलआर को 8.60% से बढ़ाकर 8.70% कर दिया है।

केनरा बैंक

केनरा बैंक ने भी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में वृद्धि कर दी है। एमसीएलआर दरों में 0.05% की बढ़ोत्तरी हुई है। ओवरनाइट एमसीएलअरर बढ़कर 7.95% हो चुकी है। वर्तमान में एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.05%, तीन महीने के लिए 8.15%, छह महीने के लिए 8.50% और एक साल के लिए 8.70% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews