बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, MCLR दरों में हुई वृद्धि, आज से महंगा हो गया लोन

home loan

Bank Of India MCLR Rates: बैंक ऑफ इंडिया देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है। लाखों ग्राहक इससे जुड़े हैं। BOI ने ग्राहकों को झटका देते हुए लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडींग रेट्स में (MCLR) में 10-40 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि हुई है। लोन की नई दरें 1 अप्रैल यानि आज से लागू हो चुकी है। जिसके कारण कार लोन, होम लोन, पर्सनल लोन और अन्य प्रकार के कर्ज की ईएमआई बढ़ जाएगी। इसके  अलावा बैंक ने रेपो लिक्विड इन्टरेस्ट (RPLR) में भी बदलाव किया है। आरपीएलआर के लिए मार्क-अप रेट में 10 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की गई है। इस वजह से नेट आरपीएलआर में भी गिरावट हुई है। नई कर्ज दरें नए और पुराने दोनों उधारकर्ताओं पर लागू होंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया ने ओवरनाइट एमसीएलआर में 40 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की हो। नई दरें 7.90 फीसदी हो चुकी है, जो पहले 7.50 फीसदी थी। एक महीने के लिए MCLR में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो अब बढ़कर 8.10 फीसदी हो चुकी है। वहीं तीन महीने के लिए रेट्स 8 फीसदी से बढ़कर 8.20 फीसदी हो चुके हैं। 6 महीने की एमसीएलआर 8.25 फीसदी से बढ़कर 8.40 फीसदी हो चुकी हैं। 1 साल और 3 साल की दरों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।

RPLR दरें 2.85 फीसदी से घटकर 2.75 फीसदी हो चुकी है। इसके मार्क-अप में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती हुई है, जिसके कारण नेट आरपीएलआर 9.25 फीसदी हो चुका है। वर्तमान में रेपो रेट 6.50 फीसदी है। 3 अप्रैल को आरबीआई की तीन दिवसीय मौद्रिक समिति बैठक होगी। केन्द्रीय बैंक 6 अप्रैल को रेपो रेट से संबंधित कोई फैसला सुना सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews